page
विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR)
खांखरखेत-कोनपुरगढ़ इको, एडवेंचर एवं पर्यटन सर्किट विकास परियोजना विकासखण्ड: नारायणबगढ़, जनपद: चमोली, उत्तराखंड प्रेषक: खांखरखेत-कोनपुरगढ़ पर्यटन विकास समिति, नारायणबगढ़, जनपद: चमोली, उत्तराखंड प्रति: जिला पर्यटन अधिकारी, पर्यटन विभाग, चमोली (गोपेश्वर), उत्तराखंड विषय: राज्य सेक्टर के अंतर्गत खांखरखेत-कोनपुरगढ़ इको एडवेंचर एवं पर्यटन सर्किट के विकास हेतु विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR)
परिचय एवं विशेषताएं
खांखरखेत-कोनपुरगढ़ क्षेत्र पश्चिमी पिण्डर वन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक अत्यंत समृद्ध प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं जैव-विविधता युक्त क्षेत्र है। यह क्षेत्र हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं, घने मिश्रित वन, दुर्लभ पक्षी जातियों, ऐतिहासिक ट्रैकिंग मार्ग, प्रकृति अध्ययन केंद्र और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी कॉरिडोर से परिपूर्ण है।
प्रमुख पर्यटन आकर्षण
(क) चोरमार प्रथम व्यू पॉइंट: हिमालय दर्शन, सूर्योदय दृश्य, फोटोग्राफी पॉइंट, प्रकृति अवलोकन (ख) थेंधार द्वितीय व्यू पॉइंट: 360° पर्वतीय दृश्य, सनसेट व्यू, स्थानीय छानी कैंपिंग क्षेत्र (ग) स्यारा फॉरेस्ट जोन: घने मिश्रित वन, बर्ड वॉचिंग, वन्यजीव अवलोकन, प्राकृतिक जल स्रोत (घ) अंधेर गददेरा: प्राकृतिक जलधारा (ड) ज्ञानसैण बेस कैंप: ट्रैकिंग बेस, एडवेंचर गतिविधियां, रात्रि विश्राम सुविधा (च) खांखरखेत समिट पॉइंट: मुख्य पर्यटन आकर्षण, उच्च हिमालय दर्शन, एडवेंचर कैंप, योगा मेडिटेशन इको जोन, स्टार गेजिंग हट सेंटर
प्रस्तावित विकास कार्य
- 1A. व्यू पॉइंट विकासचोरमार: रेलिंग, व्यू डेक थेंधार: व्यू गैलरी, दूरबीन खांखरखेत: सनराइज/सनसेट प्लेटफॉर्म
- 2B. बेस कैंप विकासज्ञानसैण बेस कैंप: 20 टेंट क्षमता, भोजनालय, शौचालय, पेयजल, सोलर लाइट खांखरखेत एडवेंचर कैंप: स्थायी कैंप साइट, ट्रेकर हट, आपात चिकित्सा केंद्र
- 3C. वॉच टावर निर्माणस्यारा फॉरेस्ट: 2, ज्ञानसैण: 1, खांखरखेत: 1, तल्ला भाबर-1, चोरा भाबर-1 (कुल प्रस्तावित वॉच टावर: 06)
- 4D. एडवेंचर हबखांखरखेत में विभिन्न गतिविधियां प्रस्तावित
होमस्टे
50
गाइड
24
कैम्पिंग
16
परिवहन
15